फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Disaster-affected family shifted to Panchayat house

आपदा पीड़ित परिवार को पंचायत घर में शिफ्ट किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
Disaster-affected family shifted to Panchayat house
बागेश्वर। जिले के कांडा तहसील के अंतर्गत ढोल गांव के आपदा पीड़ित परिवार को प्रशासन ने गांव के पंचायत घर में शिफ्ट कर दिया है। रेडक्रॉस सोसाइटी ने पीड़ित परिवार को राशन, वाटर प्यूरीफाइड आदि प्रदान किया। ग्रामीणों ने पंचायत घर की साफ सफाई की और कहा कि बाद में रंगरोगन भी किया जाएगा।
विज्ञापन

रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन अशोक लोहनी, आलोक पांडे, नवीन परिहार, बीएल वर्मा, संजय साह, जगदीश उपाध्याय, प्रेम नगरकोटी, सुंदर सिंह गड़िया आदि मौजूद थे। बता दें कि कांडा तहसील के अंतर्गत ढोलगांव में देव सिंह नगरकोटी का मकान गुरुवार तड़के साढ़े तीन बजे भरभराकर ढह गया। उस समय परिजन घर में सोए थे और मकान के मलबे में देव सिंह की बहू प्रेमा देवी (22), बेटा नीरज सिंह नगरकोटी दब गए।
विज्ञापन

दूसरे कमरे में सोए माता पिता बाहर निकल आए और उन्होंने शोर मचा दिया। शोर सुनकर पड़ोस में ही रहने वाले चाचा पूरन सिंह दौड़ कर घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मलबे में दबे नीरज को बाहर निकाल लिया। थोड़ी ही देर में मकान का और मलबा गिर गया, जिसमें प्रेमा देवी दब गई। ग्रामीणों, आपदा प्रबंधन की टीम आदि ने मलबे में दबी प्रेमा देवी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक प्रेमा देवी दम तोड़ चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed