फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Disaater in Kumaun

मलबे से मकान ध्वस्त, बच्चे बाल-बाल बचे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Disaater in Kumaun
चौखुटिया के बाखली में ध्वस्त मकान के नीचे दबा सामान। - फोटो : ALMORA
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। चौखुटिया के टढ़ियाल बाखली में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन से पहाड़ी का मलबा आने से मकान ध्वस्त हो गया। घर का सारा सामान भी मलबे में दब गया। घर में मौजूद दो बच्चों के समय रहते निकलने से बड़ा हादसा बच गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को टढ़ियाल बाखली निवासी तारा सिंह राणा पुत्र स्व. बिशन सिंह राणा काम पर गए थे।
उनकी पत्नी घास काट रही थी। दोपहर करीब एक बजे हुए भूस्खलन से तारा सिंह के मकान पर मलबा आ गया और मकान ध्वस्त हो गया। घटना के चंद मिनट पहले पहुंचे तारा सिंह के चचेरे भाई राजेंद्र सिंह राणा को जैसे भी पहाड़ी के गिरने का आभास हुआ, उन्होंने तुरंत घर के अंदर बैठे तारा सिंह के दो बच्चों को खींचकर सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन

राजेंद्र ने बताया कि यदि चंद मिनट की भी देरी हो जाती तो दोनों बच्चों की जान खतरे में पड़ सकती थी। मकान ध्वस्त होने से मकान स्वामी का सारा सामान दब गया है। घर में खाने के लिए राशन तक नही बचा है। घटना की जानकारी पर राजस्व विभाग के अधिकारियों ने मौका मुआयना कर क्षति का आकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागेश्वर में हुई झमाझम बारिश, नौ सड़कें बंद
बागेश्वर। बागेश्वर में बृहस्पतिवार को झमाझम बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। बारिश के कारण नौ सड़कों पर यातायात बाधित रहा। यातायात बाधित रहने से करीब 20 हजार की आबादी प्रभावित रही।
बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे डेढ़ घंटे तक जिला मुख्यालय के साथ ही तमाम हिस्सों में तेज बारिश हुई। अचानक हुई बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया।
बारिश से तहसील रोड पर पंजाब नेशनल बैंक से आगे मजियाखेत की ओर से भारी मात्रा में मलबा और बरसाती पानी सड़क पर आ गिरा। सड़क किनारे कूड़ा जमा होने से बरसाती पानी सड़क पर फैल गया।
लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गरुड़-द्यौनाई, असौं-बसकुना, पोथिंग-शोभाकुंड, कंधार-लोहागड़ी, बिजौरीझाल-ओखलसौं, पंद्रहपाली-पुरकोट, रिखाड़ी-वाछम, मुनारबैंड-सूपी और बघर सड़क पर यातायात बाधित रहा।
नदियों का जलस्तर बढ़ा, मार्गों पर आया मलबा
गरुड़ (बागेश्वर)। कौसानी और गरुड़ में बृहस्पतिवार को मूसलाधार बारिश हुई, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। दो घंटे हुई मूसलाधार बारिश से गरुड़-गागरीगोल-चनोली और गरुड़-कपकोट मोटरमार्ग पर जगह-जगह मलबा आ गया। बारिश से गरुड़ गंगा और गोमती का जलस्तर बढ़ गया है।

अल्मोड़ा में हुई रिमझिम बारिश
अल्मोड़ा। जिले में बृहस्पतिवार को पूरा दिन रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रहा। बारिश के बीच लोगों के कामकाज प्रभावित हुए। इस दौरान नगर का अधिकतम तापमान 25 तो न्यूनतम 21 डिग्री रहा। तापमान में गिरावट होने से गर्मी से काफी हद तक राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed