{"_id":"3c42e2edeecd2e7f69e3f7f211789954","slug":"dialysis-scheme-raised-hopes-of-better-health-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायलिसिस योजना ने जगाई बेहतर स्वास्थ्य की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायलिसिस योजना ने जगाई बेहतर स्वास्थ्य की उम्मीद
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Tue, 01 Mar 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम बजट 2016 में शामिल जिला अस्पतालों में राष्ट्रीय डायलिसिस योजना ने स्वास्थ्य सुविधा विहीन पहाड़ के रोगियों के लिए उम्मीद जगाई है। यदि इस योजना का संचालन शुरू हुआ तो बागेश्वर जैसे दुरुह जनपदों के मरीजों को डायलिसिस के लिए सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय कर मैदान के अस्पतालों की ओर दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन
मालूम हो कि पहाड़ के जिलों की स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल हैं। इसका अंदाजा बागेश्वर के जिला अस्पताल की हालत से लगाया जा सकता है। यहां पर फिजीशियन, ईएनटी सर्जन, बाल रोग विशेषज्ञ सहित चिकित्सकों के कई महत्वपूर्ण पद खाली हैं। जिले की ढाई लाख की आबादी से हर दिन सैकड़ों की संख्या में जिला अस्पताल आने वाले मरीजों को जांच तक के लिए अल्मोड़ा या फिर हल्द्वानी जाना पड़ता है।
विज्ञापन
ऐसे में इस जिला अस्पताल में डायलिसिस जैसी सुविधाएं तो जनपदवासियों के लिए सपने की तरह है। डायलिसिस के लिए मरीजों को हल्द्वानी, देहरादून जाने को मजबूर होना पड़ता है। इन हालातों में कई मरीजों को समय पर उपचार ही नहीं मिल पाता है, परंतु सोमवार को पेश हुए केंद्रीय बजट ने इस उपेक्षित जिला अस्पताल में भी डायलिसिस सुविधा की उम्मीद जगाई है।
विज्ञापन
बजट के अनुसार हर जिला अस्पतालों में राष्ट्रीय डायलिसिस योजना की शुरुआत की जाएगी। जिला अस्पताल में राष्ट्रीय डायलिसिस योजना की शुरुआत होने के बाद यहां के रोगियों को फिर मैदान की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।