फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Dharana For Medical Demand

बीमारों का इलाज करो या गद्दी छोड़ो, युवा कांग्रेसियों ने घर पर दिया धरना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Dharana For  Medical Demand
बागेश्वर। कोरोना काल में ऑक्सीजन, कोरोना में कारगर रेमिडेसिविर इंजेक्शन और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को दूर करने में नाकाम रहने का आरोप सरकार पर लगाते हुए यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं समेत कई संगठनों से जुड़े लोगों ने शनिवार को अपने घरों में सांकेतिक धरना दिया।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने घरों में धरना दिया। धरने के दौरान कार्यकर्ता हाथ में बीमारों का इलाज करो या गद्दी छोड़ो, इलाज सबका अधिकार, हर मरीज है सरकार की जिम्मेदारी आदि नारे लिखे तख्तियां पकड़े हुए थे।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कवि जोशी, जिला प्रवक्ता अंकुर उपाध्याय ने कहा कि यह समय राजनीति का नहीं है लेकिन केंद्र और राज्य सरकार ने कोरोना को हल्के में लिया है, जिसका असर साफ दिखाई दे रहा है। देश में ऑक्सीजन और जरूरी दवाओं की भारी कमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे निपटने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। लोग ऑक्सीजन और दवा के अभाव में मर रहे हैं। घरों में नगर अध्यक्ष रोहित खैर, वरिष्ठ जिला महासचिव उमेश मनराल, पुष्पेश पंत, जीवन पांडेय, चंद्रशेखर पांडेय, अजय पांडेय, संजय कुमार, नीरज कुमार, दर्शन आगरी, चंदन खेतवाल आदि ने धरना दिया।

इनसेट
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार को चेताया
अल्मोड़ा। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के आह्वान पर शनिवार को चले इलाज करो या गद्दी छोड़ो अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने अपने आवास से ही सरकार को चेताया। कार्यकर्ताओं ने पोस्टर पकड़कर विरोध जताया। कांग्रेस सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक आशीर्वाद गोस्वामी ने कहा कि कोरोना काल में पानी, बिजली, स्कूल की फीस माफ की जाए। अस्पतालों में ऑक्सीजन, बेड की व्यवस्था होनी चाहिए। अस्पतालों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए। व्यापारियों का ऋण माफ करने के साथ ही गाड़ियों का टैक्स माफ किया जाए। यदि सरकार समस्याओं का समाधान नहीं कर सकती है तो उसे सत्ता में बने रहने का अधिकार नहीं है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed