फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Devotees in Bageshwar Temple

भक्तों से गुलजार हुआ बाबा का धाम, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Devotees in Bageshwar Temple
बिनखोली में कलश यात्रा - फोटो : GARUD
बागेश्वर। सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में पूजा अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। बागनाथ मंदिर में सुबह चार बजे से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरूहो गया था। दोपहर तक मंदिर में जलाभिषेक और पूजा अर्चना के लिए भक्तों का आना जारी रहा।
विज्ञापन

मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नंदन सिंह रावल ने बताया कि मंदिर में दोपहर तक काफी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने लाइन लगाकर पूजा के लिए अपनी बारी का इंतजार किया। सावन के पहले सोमवार के महत्व को देखते हुए मंदिर में पुलिस सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा इंतजाम होने के चलते पूजा करने वालों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। गरुड़ के बैजनाथ धाम, कपकोट के शिवालय, दुग नाकुरी के शिव मंदिरों में भी श्रावण के पहले सोमवार को पूजा अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

बिनखोली और सिल्ली में निकली कलशयात्रा
गरुड़ (बागेश्वर)। सावन के पहले सोमवार को भक्तों ने बैजनाथ धाम में जलाभिषेक किया। बिनखोली और सिल्ली की महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली और मंदिर में जलाभिषेक किया। बैजनाथ धाम में सावन के पहले सोमवार को जलाभिषेक सुबह पांच बजे से शुरू हुआ। कलश यात्रा का नेेतृत्व बिनखोली की प्रधान देवेंद्र गोस्वामी और व्यापार संघ के अध्यक्ष लक्ष्मी दत्त पांडे ने किया। वहीं, बिनखोली के गोलू मंदिर में भागवत कथा का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताड़ीखेत के मंदिरों में भी उमड़े भक्त
ताड़ीखेत (अल्मोड़ा)। सोमवार को रानीखेत के मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिरों में जलाभिषेक के लिए खासी संख्या में लोग उमड़ पड़े। ताड़ीखेत के लमगड़ेश्वर मंदिर में सुबह सेे ही महिलाएं जलाभिषेक के लिए पहुंच गई थी। रानीखेत के पंचेश्वर महादेव मंदिर, गगास के गार्गेश्वर महादेव मंदिर में भी जलाभिषेक हुआ। चिलियानौला के मंदिर में भी श्रद्धालुुओं की भीड़ उमड़ी।

सावन के पहले सोमवार को बागेश्वर के बागनाथ मंदिर में लगा श्रद्धालुओं का तांता।  संवाद न्यूज एजेंस?

सावन के पहले सोमवार को बागेश्वर के बागनाथ मंदिर में लगा श्रद्धालुओं का तांता। संवाद न्यूज एजेंस?- फोटो : BAGESHWAR

सावन के पहले सोमवार को बागेश्वर के बागनाथ मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद न्यूज एजेंसी

सावन के पहले सोमवार को बागेश्वर के बागनाथ मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : BAGESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed