फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Devotees gathered to worship in Bagnath temple on Baisakhi.

Bageshwar News: बैसाखी पर बागनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना को उमड़े श्रद्धालु

Sat, 13 Apr 2024 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 13 Apr 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Devotees gathered to worship in Bagnath temple on Baisakhi.
बागेश्वर के बागनाथ मंदिर में बैसाखी पर्व पर दर्शन को लगी श्रद्धालुओं की लाइन। संवाद
बागेश्वर। बैसाखी पर्व पर सरयू स्नान और बागनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। कई लोगों ने ग्रहों की शांति के लिए चांदी का बांया पैर भगवान को अर्पित किया। जरूरतमंदों को दान देकर पुण्य अर्जन किया। शनिवार को जलाभिषेक और पूजा कराने के लिए सुबह से ही बागनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। दोपहर तक मंदिर में दर्शन के लिए लोगों की कतार लगी रही। श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में बैठे पंडित-पुराहितों से पूजा संपन्न कराई। बागनाथ मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष और पुजारी नंदन सिंह रावल ने बताया कि सुबह उजाला होने से पूर्व ही मंदिर में लोग आने लगे थे। दोपहर बाद तक भक्तों ने मंदिर में पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

बैसाखी से शुरू हो जाते हैं शुभ कार्य
विषुवत संक्रांति या बैसाखी पर्व के दिन से बैसाख मास का शुभारंभ होता है। बैसाखी पर्व से शादी-विवाह आदि शुभ कार्य शुरू हो जाते हैं। हिंदू नववर्ष के पंचाग के अनुसार जिस राशि के जातकों के विषुवत संक्रांति का प्रभाव बांया पैर पर होता है, वह बैसाखी पर्व पर अपने अरिष्ट निवारण के लिए बागनाथ मंदिर में चांदी का प्रतीकात्मक पैर बनाकर दान करते हैं।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article