फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Devki Malda Will felicitated on seventh

Bageshwar News: सात को राजभवन में सम्मानित होंगी देवकी देवी मलड़ा

Mon, 04 Mar 2024 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 04 Mar 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Devki Malda Will felicitated on seventh
40 साल में दस लाख पौधे रोपित हो चुके हैं देवकी लघु वाटिका के जरिेये
विज्ञापन


देवकी लघु वाटिका ने एक करोड़ पौधों को पेड़ बनाने का रखा है लक्ष्य


बागेश्वर। पर्यावरण संरक्षण में अहम योगदान दे रही देवकी लघु वाटिका की संस्थापक 78 वर्षीय देवकी देवी मलड़ा को सात मार्च को राज्यपाल लेफ्टीनेंट जनरल गुरमीत सिंह (रि.) देहरादून राजभवन में सम्मानित करेंगे। राजभवन से मलड़ा को आमंत्रण मिल गया है।
पर्यावरण संरक्षण की ललक के साथ वर्ष 1984 में बागेश्वर नगर के मंडलसेरा में देवकी देवी मलड़ा ने देवकी लघु वाटिका की स्थापना की। उनके बेटे किशन सिंह मलड़ा की देखरेख में वाटिका का संचालन किया जाने लगा। वाटिका के माध्यम से हर साल हजारों पौधे रोपे जाने लगे और उनकी देखरेख की जाने लगी। अब तक वाटिका की ओर से 10 लाख से अधिक पौधों का रोपण किया जा चुका है। वाटिका ने एक करोड़ पौधों को पेड़ बनाने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन




बगैर किसी राजकीय सहायता के संचालित वाटिका से सालभर लोगों को विभिन्न प्रजाति के निशुल्क पौधे रोपे जाते हैं। शोधार्थी शोध के लिए भी वाटिका से पौधे ले जाते हैं। वाटिका में आकर शोध भी करते हैं। वाटिका संचालक देवकी देवी मलड़ा ने बताया कि राजभवन से आमंत्रण मिल गया है। वे छह मार्च को दून रवाना होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो जलस्रोत हो गए पुनर्जीवित

बागेश्वर। देवकी लघु वाटिका के प्रयास से मंडलसेरा और द्यौलाणी के सूख चुके जलस्रोत पुनर्जीवित हो चुके हैं। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे बेहतरीन काम के कारण वाटिका के संचालक किशन सिंह मलड़ा को नवंबर 2018 में उत्तराखंड की तत्कालीन राज्यपाल ने वृक्ष पुरुष की उपाधि दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed