फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Develop a park in town

कस्बाई क्षेत्रों में बनवाएं पार्क

Sun, 14 Jun 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Sun, 14 Jun 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने जिले में पर्यटकों की आमद बढ़ाने के लिए कस्बाई क्षेत्रों में पार्कों का निर्माण करने और सड़कों के किनारे पौधरोपण कराने की मांग की है। उन्होंने शासन, पर्यटन विभाग से सौंदर्यीकरण की मांग की है।
विज्ञापन


जिले में लौबांज, गरुड़, गागरीगोल, डंगोली, सिरकोट, काफलीगैर, कठपुड़ियाछीना, कपकोट, भराड़ी, शामा, साेंग, रीमा, धरमघर, विजयपुर, कांडा आदि कस्बाई इलाके हैं, लेकिन इन क्षेत्रोें में सार्वजनिक पार्क नहीं बने हैं।
विज्ञापन


कौसानी, ताकुला, कांडा, कपकोट मार्ग के दोनों किनारे छायादार पेड़ों की कमी है। लोगों का कहना है कि इन क्षेत्रोें में सैलानियों का काफी आवागमन होता है, लेकिन वहां पर्यटकों, बच्चों के मनोरंजन के लिए पार्क नहीं हैं। क्षेत्र की सुंदरता को बढ़ाने के कोई उपाय न होने से यहां हर साल सैलानियों की आमद में कमी आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मांग करने वालोें में जन चेतना मंच के अध्यक्ष गोविंद गोरिला, चौड़ास्थल को पृथक ब्लाक बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष विक्रम दानू, मल्ला दानपुर विकास समिति के अध्यक्ष स्वरूप सिंह कर्म्याल, कठपुड़ियाछीना को पृथक ब्लाक बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, बसपा नेता रमेश पर्वतीय आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed