फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Despite the difficult circumstances, Kamal got the 15th position in the state

मुश्किल हालातों के बावजूद कमल ने प्रदेश में पाया 15वां स्थान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Despite the difficult circumstances, Kamal got the 15th position in the state
कमल कांडपाल, 92.6 प्रतिशत। विवेकानंद मंडलसेरा बागेश्वर - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिला मुख्यालय के नदीगांव निवासी कमल कांडपाल ने मुश्किल हालातों के बावजूद प्रदेश की मेरिट में 15वां स्थान पाकर सफलता की मिसाल पेश की है। कमल के साथ उनके बड़े भाई दीपक ने भी 12वीं की परीक्षा पास की है। पिता के निधन और माता का स्वास्थ्य खराब होने कारण दीपक को सब्जी की दुकान में काम करना पड़ा। दोनों ने आर्थिक तंगी के बीच घर का भार उठाते हुए बोर्ड परीक्षा में परचम लहराकर छात्र-छात्राओं के लिए कामयाबी का उदाहरण पेश किया है।
विज्ञापन

विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंडलसेरा के छात्र कमल कांडपाल ने 12वीं की परीक्षा में 92.6 अंक प्राप्त कर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने 500 में से 463 अंक पाए हैं। उन्हें प्रदेश की मेरिट पर 15वीं रैंक मिली है। कमल के साथ उनका बड़ा भाई दीपक चंद्र कांडपाल ने 82 फीसदी अंकों के साथ 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। कमल और दीपक के परिवार की आर्थिक हालत काफी खराब है। उसके पिता हरीश चंद्र कांडपाल का करीब पांच साल पहले बीमारी के चलते निधन हो गया है। उनकी माता विमला कांडपाल की तबीयत काफी खराब रहती है। उसके बावजूद वह बच्चों को पढ़ाने के लिए दूसरों के घरों में काम करती हैं।
विज्ञापन

घर का खर्च चलाने के लिए दीपक एसबीआई तिराहे के पास दयाल जोशी की दुकान में काम करता है। परिवार की मुश्किल हालातों के कारण दीपक की 12वीं की पढ़ाई पिछले साल बाधित हो गई थी। इसके बाद दीपक ने इस साल अपने भाई कमल के साथ अच्छे अंक प्राप्त कर परीक्षा पास की। कमल ने बताया कि वह नियमित छह घंटे पढ़ाई करते थे। वह सेना में अफसर बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य तारा सिंह रावत, शिक्षक धीरेंद्र सिंह रावत, प्रमोद चौधरी, मनमोहन जोशी, नवीन उपाध्याय, नवल किशोर धामी ने कहा कि दोनों छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए सरकारी मदद मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फीस के लिए भी नहीं हो पाते थे पैसे
बागेश्वर। कमल कांडपाल के बड़े भाई दीपक ने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कई बार फीस के लिए भी पैसे नहीं हो पाते थे। उनकी माता बीमार होने के बावजूद दूसरों के घरों में काम करती हैं। बताया घर का खर्च चलाने के लिए वह सब्जी की दुकान में काम करने लगे। दोनों भाई घर का सारा काम करने के लिए अलावा खेतीबाड़ी और सब्जी भी उगाते हैं। इसके बाद बचा हुआ समय अपनी पढ़ाई को देते हैं। उन्होंने बताया कि वह आगे पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं। उनका शिक्षक बनने का सपना है। संवाद

किसानों के बच्चों ने भी लहराया परचम
बागेश्वर। उत्तराखंड की बोर्ड परीक्षा में किसानों के बच्चों ने प्रदेश की मेरिट में जगह बनाकर जिले का नाम रोशन किया है। इंटरमीडिएट में किसान उदय सिंह के बेटे नितेश सिंह गैड़ा ने जिले में चौथा स्थान और प्रदेश में 18वां स्थान प्राप्त किया है। हाईस्कूल में किसान कैलाश चंद्र तिवारी के बेटे मयूर तिवारी ने जिले में सातवां और प्रदेश में 16वां स्थान प्राप्त किया है। किसान नंदन सिंह बिष्ट की बेटी हिमानी बिष्ट ने जिले में आठवां और प्रदेश में 18वां स्थान स्थान पाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed