{"_id":"5845b5af4f1c1be1594483b6","slug":"despite-jcb-stop-villagers-from-running-gnuwa-srmuli-fury","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोक के बावजूद जेसीबी चलने से गणुवा सरमौली के ग्रामीणों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोक के बावजूद जेसीबी चलने से गणुवा सरमौली के ग्रामीणों में रोष
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Tue, 06 Dec 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रशासन और खनन विभाग की टीम ने गणुवा सरमौली में सुरक्षा दीवार बनाए बगैर खड़िया खनन के लिए जेसीबी नहीं चलाने के निर्देश दिए थे। ग्रामीणों के अनुसार लीज धारकों ने प्रशासन के निर्देशों की अनदेखी करके फिर से जेसीबी चलानी शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कराकर जेसीबी से हो रहे खनन पर रोक लगाने की मांग की है।
जग जननी ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष नवीन चंद्र पंत, मनोज पंत, भुवन पंत, कमलेश पंत राम दत्त पंत ने बताया कि पिछले दिनों तहसीलदार और खनन विभाग के अधिकारियों ने खदान स्थलों के निरीक्षण में पाया था कि खड़िया खदान से नाप भूमि के रास्ते और पीने के पानी की योजना प्रभावित हुई हैं। तहसीलदार ने खान मालिक को खेतों और रास्तों की सुरक्षा के लिए दीवारबंदी किए बगैर जेसीबी नहीं चलाने के निर्देश दिए थे, लेकिन खान मालिकों ने आदेशों की अनदेखी करके जेसीबी से खनन जारी रखा है। इससे उपजाऊ भूमि और रास्ते को गंभीर खतरा हो गया है। उन्होंने प्रशासन से जेसीबी मशीन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगवाने की मांग की है। समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।