{"_id":"5adb77c14f1c1b85028b5c98","slug":"deploy-a-doctor-in-primary-health-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर तैनात करो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर तैनात करो
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
Updated Sat, 21 Apr 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
सीएमओ के माध्यम से प्रदेश के स्वास्थ्य महानिदेशक को ज्ञापन भ्ाेजा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र काफलीगैर चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा है। प्रदेश को नए चिकित्सक मिलने के बाद भी अस्पताल में डॉक्टरों की तैनाती नहीं करने पर क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों में आक्रोश है। उन्होंने चिकित्सकों की तैनाती नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
सीएमओ के माध्यम से प्रदेश के स्वास्थ्य महानिदेशक को भेजे ज्ञापन में क्षेत्र पंचायत सदस्य भूपाल रौतेला और जिला पंचायत सदस्य रवि करायत ने कहा है कि शासन स्तर से प्रदेश के विभिन्न जिलों के अस्पतालों में 421 डॉक्टरों की तैनाती की गई है। इसके बावजूद डॉक्टर विहीन काफलीगैर अस्पताल में चिकित्सक की नियुक्ति नहीं की गई है।
विज्ञापन
अब तक यहां पर संविदा में तैनात चिकित्सक स्थानांतरित होकर अल्मोड़ा जिले चले गए हैं। काफलीगैर क्षेत्र की तीन हजार की आबादी अब स्वास्थ्य सुविधा विहीन हो चुकी है। पंचायत प्रतिनिधियों ने क्षेत्र की समस्या को देखते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शीघ्र स्थायी डॉक्टरों की तैनाती की मांग उठाई।
विज्ञापन