{"_id":"237bcb5da153dd1f167fb460ac9f2cea","slug":"deo-has-saraswat-surprise-inspections-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीईओ सारस्वत ने किया औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीईओ सारस्वत ने किया औचक निरीक्षण
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Wed, 04 Nov 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक आकाश सारस्वत ने कपकोट के बड्यूड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। वहां अवकाश लिए बगैर प्रधानाध्यापिका और सहायक अध्यापिका दशहरे से नदारद थीं। बच्चों का शैक्षिक स्तर बेहद कमजोर था। उन्होंने दोनों का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
वड्यूड़ा क्षेत्र के ग्रामीणों की शिकायत पर जिला शिक्षा अधिकारी विद्यालय पहुंचे। वहां माइनिंग कंपनी ओर से रखा गया शिक्षा स्वयंसेवक बच्चों का पढ़ा रहा था। उन्होंने निरीक्षण के बाद बताया कि दोनों अध्यापिकाओं ने अनियमित तरीके अवकाश के आवेदन पत्र वहां रखे थे।
विज्ञापन
प्रधानाध्यापिका पहले भी दो बार अनुमति लिए बगैर अवकाश पर चा जुकी हैं। यह तीसरा मौका है। अग्रिम आदेश तक प्रधानाध्यापिका का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं। सहायक अध्यापिका का एक माह का वेतन रोका जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस विद्यालय में बच्चों का शैक्षिक स्तर भी काफी कमजोर पाया गया है। विद्यालय के अभिलेख भी अधूरे पाए गए। जो घोर लापरवाही का परिचायक है। इस मामले में अनुशासनात्मक कार्रवाई अलग से की जाएगी।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि बागेश्वर विकास खंड के एक सौ विद्यालयों में अगले सत्र से अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा आरंभ होगी। इनमें से 50 विद्यालय कपकोट में और 50 बागेश्वर विधान सभा क्षेत्र में हैं।
इन्हें स्थानीय विधायक सुविधाएं प्रदान करेंगे। कपकोट ब्लाक के 216 में से 125 और गरुड़ के 143 में से 106 विद्यालयों में पहले से ही अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा चल रही है। शेष विद्यालयों में भी यह सुविधा आरंभ हो जाएगी।