फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Dental hygienist dies under suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में डेंटल हाइजीनिस्ट की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Dental hygienist dies under suspicious circumstances
जिला अस्पताल बागेश्वर के दिवंगत डेंटल हाइजनिस्ट नारायण सिंह रौतेला की फाइल फोटो। संवाद न्यूज ए? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। हल्द्वानी निवासी जिला अस्पताल के डेंटल हाइजीनिस्ट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पंचनामा और पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। लोगों ने सिर पर चोट लगने से मौत की आशंका जताई है।
विज्ञापन

पीलीकोठी बड़ी मुखानी हल्द्वानी निवासी नारायण सिंह रौतेला (52) पुत्र हयात सिंह रौतेला जून 2017 से बागेश्वर जिला चिकित्सालय में डेंटल हाइजीनिस्ट के पद पर तैनात थे। वह कांडारोड भागीरथी निवासी पदम सिंह थापा के मकान में किराए पर अकेले रहते थे, जबकि उनके परिजन हल्द्वानी में रहते हैं। पड़ोसियों के मुताबिक कुछ दिन से नारायण की तबियत खराब थी। सोमवार सुबह वह अपने कमरे में मृत पाए गए। उनका शव बिस्तर के पास फर्श पर गिरा था। सिर से खून भी निकला था। पड़ोस में किराये पर रहने वाले गरुड़ निवासी चंद्रशेखर दुबे की पत्नी उमा दुबे ने देखा तो मकान मालिक को सूचित किया। मकान मालिक ने नारायण के भाई भाई पूरन रौतेला, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना दी। आपात सेवा 108 से नारायण को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसआई कृष्णा गिरि और विनीता बिष्ट ने मौका मुआयना कर पंचनामा भरा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पड़ोसियों ने मिर्गी के दौरे या किसी अन्य कारण से बिस्तर से सिर के बल फर्श पर गिरने से चोट लगने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed