फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Demonstration for asphaltization on the road

सड़क पर डामरीकरण के लिए प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Demonstration for asphaltization on the road
बागेश्वर। बिजोरी से सात, रतबे तक बनी सड़क बदहाल हो गई है। जगह-जगह डामर उखड़ने से सड़क पर गड्ढे हो गए हैं। शुक्रवार को क्षेत्र के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन कर जल्द से जल्द डामरीकरण की मांग की।
विज्ञापन

लोगों ने डीएम कार्यालय में नारेबाजी की। इसके बाद उन्होंने डीएम को ज्ञापन देते हुए बताया कि बिजोरी से सात, रतबे के लिए बनी सड़क का डामर उखड़ गया है। सड़क के किनारे नालियों का निर्माण नहीं होने से बारिश का पानी बीच रास्ते पर बहता है। रोजाना वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने मोटर मार्ग पर जल्द डामरीकरण, नाली और सुरक्षा दीवार का निर्माण करने की मांग की। इस मौके पर क्षेपं सदस्य घनश्याम तिवारी, धीरज कांडपाल, भगवती प्रसाद पांडेय, मनोहर चंद्र, महेश सिंह आदि थे।
विज्ञापन

ये मांगें भी रखीं
बागेश्वर। जिलाधिकारी से मिले शिष्टमंडल ने 1977 से स्वीकृत सात, रतबे मोटर मार्ग को गिरेछीना में रानीखेत सड़क से मिलान करने, कारगिल युद्ध में शहीद रमेश सिंह परिहार के गांव में डुंगरगांव-मजबे-दाड़िमठौक मोटर मार्ग का निर्माण पूरा करवाने, रवाईखाल से पापे तक पहुंची सड़क का मिलान नैल गांव तक करने, भटोली से स्यूनी गांव तक सड़क कटान करने और क्वैराली मोटर मार्ग से चामी होते हुए भयेड़ी तक सड़क का मिलान करने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed