फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Demonstrate a demand for certificate

प्रमाण पत्र देने की मांग को लेकर जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया

Tue, 03 Jul 2018 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर। Updated Tue, 03 Jul 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
Demonstrate a demand for certificate
जुलूस निकालते राज्य आंदोलनकारी। - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों ने प्रमाण और परिचय पत्र देने की मांग को लेकर यहां जोरदार नारेबाजी के साथ जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। सभा में वक्ताओं ने प्रशासन पर उच्च न्यायालय के आदेशों के तहत आंदोलनकारियों को प्रमाण और परिचय पत्र देने के बजाए उच्च न्यायालय के डबल बैंच में रिट दायर कर दी है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने इस मामले में आंदोलनकारियों को गुमराह किया है। सभा में तय किया गया कि प्रशासन मामले को कहीं भी पहुंचाए आंदोलनकारी न्याय के लिए कभी भी पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन


मंगलवार को आंदोलनकारी सर्वदलीय राज्य आंदोलनकारी कल्याण संघर्ष समिति के बैनर तले गोमती पुल के समीप जमा हुए और वहां से वह नारेबाजी करते तहसील प्रांगण पहुंचे। सभा में वक्ताओं ने कहा कि गत 18 दिसंबर को उच्च न्यायालय ने मामले का निस्तारण कर प्रशासन को राज्य आंदोलनकारियों को शीघ्र पहचान पत्र जारी करने का आदेश दिया था। प्रशासन ने आदेश की अवहेलना करके शासन के न्याय विभाग से अनुमति लेकर मामले को उच्च न्यायालय के डबल बैंच में पहुंचा दिया है।
विज्ञापन


सभा में वक्ताओं ने कहा कि इस मामले के उच्चत्तम न्यायालय तक जाने पर भी आंदोलनकारी लक्ष्य से पीछे नहीं हटेंगे। तहसील अध्यक्ष कुंदन ऐठानी के नेतृत्व में आयोजित जुलूस, धरना प्रदर्शन में किशन सिंह दानू, किशन मलड़ा, धीरज जोशी, गोकुल जोशी, सलीम अहमद, नवीन जोशी, गिरीश ओली, प्रकाश जोशी, मोहन उप्रेती, रूप सिंह माजिला, दिनेश गुरुरानी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed