{"_id":"592468ca4f1c1be23b535c69","slug":"demolition-in-the-source-of-nagakniyal-drinking-water-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागकन्याल पेयजल योजना के स्रोत में तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागकन्याल पेयजल योजना के स्रोत में तोड़फोड़
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Tue, 23 May 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांडा क्षेत्र के तल्ला नागकन्याल पेयजल योजना के स्रोत में अराजक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ करने से ग्रामीणों को पीने के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। पेयजल योजना में तोड़फोड़ करने पर जल संस्थान के चौकीदार ने अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर तहसील प्रशासन को शिकायत पत्र सौंपा है।
विज्ञापन
जल संस्थान में कार्यरत चौकीदार भास्कर कांडपाल ने कहा कि तल्ला नागकन्याल योजना के मूल स्रोत में अराजक तत्वों द्वारा लगातार तोड़फोड़ की जा रही है। अज्ञात लोगों द्वारा पेयजल योजना में बार-बार की जा रही छेड़छाड़ से गांवों में जल संकट बना हुआ है। मालूम हो कि इससे पहले भी इस पेयजल योजना में कुछ अज्ञात तत्वों द्वारा मूल स्रोत में छेड़छाड़ कर दी थी। इससे लंबे समय तक ग्रामीणों को जल संकट से जूझना पड़ा था। एक बार फिर पाइप लाइन में तोड़फोड़ करने से जल संकट पैदा हो गया है। योजना में जरूरत के अनुसार पानी नहीं आने से ग्रामीणों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है।
विज्ञापन