{"_id":"581a130a4f1c1bc52b435c23","slug":"demanding-to-increase-the-thickness-of-the-distribution-line-pipes","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिस्ट्रीब्यूशन लाइन के पाइपों की मोटाई बढ़ाने की बढ़ाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिस्ट्रीब्यूशन लाइन के पाइपों की मोटाई बढ़ाने की बढ़ाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Wed, 02 Nov 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंपिंग योजना का निर्माण होने के बाद भी डिस्ट्रीब्यूशन लाइन का पुर्ननिर्माण नहीं हो सका है। बढ़ती आबादी के चलते वर्षों पूर्व बिछी डिस्ट्रीब्यूशन लाइन के पाइपों की मोटाई कम पड़ गई है। इससे लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। पर्याप्त मात्रा में लोगों को पानी नहीं मिलने से उन्हें कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। नागरिकों और व्यापारियों ने पेयजल संस्थान से डिस्ट्रीब्यूशन लाइन का शीघ्र पुर्ननिर्माण करने को कहा है।
मालूम हो कि पेयजल संस्थान की ओर से एडीबी ने नगर पंपिंग योजना का निर्माण कर तो दिया है लेकिन पानी वितरण के लिए वर्षों पूर्व बनी लाइन का आज तक पुर्ननिर्माण नहीं किया जा सका है। नगर क्षेत्र की आबादी हर रोज बढ़ रही है। डिस्ट्रीब्यूशन लाइन के पाइपों की मोटाई नहीं बढ़ाने से लोगों को पर्याप्त मात्रा में पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। वर्षों पूर्व बनी लाइन में लगे कई पाइपों में जंक लग चुका है। लाइन कई जगह चोक भी है। इससे खास तौर पर कपकोट बाजार, मंडलसेरा, आंणू के लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल रहा है। नलों से पानी पर्याप्त मात्रा में नहीं आने के कारण पूर्व में कई उपभोक्ताओं ने अपने कनेक्शन काट दिए थे।
नगर पंपिंग योजना के चालू होने पर पानी की मात्रा बढ़ने की उम्मीद थी लेकिन डिस्ट्रीब्यूशन लाइन में लगे पाइपों की मोटाई नहीं बढ़ने के कारण समस्या आज भी पहले की ही तरह है। यही स्थिति भराड़ी बाजार के आसपास की भी है। व्यापारियों और नागरिकों ने पेयजल संस्थान से डिस्ट्रीब्यूशन लाइन का शीघ्र पुर्ननिर्माण कराने को कहा है। मांग करने वालों में व्यापार मंडल कपकोट के अध्यक्ष तारा सिंह कपकोटी, भराड़ी शेर सिंह ऐठानी, विपिन चंद्र उपाध्याय, कैलाश जोशी, त्रिलोक कपकोटी, रघुवीर बिष्ट, गिरीश बिष्ट, मोहन चंद्र उपाध्याय, नारायण तिरूवा, प्रवीन कुमार, प्रेम सिंह कपकोटी आदि शामिल हैं। इधर पेयजल संस्थान के ईई केएस खाती ने बताया कि डिस्ट्रीब्यूशन लाइन के पुर्ननिर्माण का इस्टीमेट शासन को भेजा गया है। बजट मंजूर होने पर लाइन का निर्माण करवाया जाएगा।