{"_id":"b36e5f019fec5726688b1cbeb4afdb03","slug":"demanding-congress-investigate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआईडी जांच की मांग को लेकर कांग्रेसियों का प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीआईडी जांच की मांग को लेकर कांग्रेसियों का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Mon, 25 Jan 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तरायणी मेले के दौरान हुए मारपीट, लूटपाट प्रकरण की सीबीसीआईडी जांच की मांग को लेकर रविवार को नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। बाद में एसडीएम फिंचाराम चौहान का घेराव कर उन्हें मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
तहसील प्रांगण में एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि उत्तरायणी मेले के दौरान व्यापारियों से हुई मारपीट, लूटपाट प्रकरण में पुलिस ने अपनी कमियों को छिपाने के लिए भाष्कर टम्टा और कुलदीप मेहता को झूठा फंसाया है। घटना वाली रात 20 जनवरी को दोनों अपने परिवार के साथ थे।
विज्ञापन
दूसरे दिन पुलिस ने दोनों को नाटकीय ढंग से फंसा दिया। दोनों सामाजिक बुराई के खिलाफ संघर्ष करते रहे हैं। उन्होंने सीएम से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीसीआईडी जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
प्रदर्शन और घेराव करने वालों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, राज्यमंत्री राजेंद्र टंगड़िया, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बालकृष्ण टम्टा, कनिष्ठ ब्लाक उप प्रमुख सुनीता टम्टा, ईश्वर पांडे, राजेंद्र परिहार, कमल टम्टा, अनीता टम्टा, पल्लवी मेहता, मोहन लाल, दिनेश कुमार, कमलकांत पांडे, पीन राम, राजू नेगी, भूपेश गढिय़ा, शांति टम्टा, ओम कुमार, मालती, कांति, नीलम, चनुली कमला, मोहनी देवी आदि थे।
उधर, एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर उत्तरायणी मेले के दौरान व्यापारियों से हुई मारपीट और लूटपाट के मामले की जांच के नाम पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उन्होंने एसपी एनएस नपलच्याल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और पुलिस के उत्पीड़न को तत्काल रोकने की मांग की।
ज्ञापन देने वालों में अंकुर उपाध्याय, पल्लवी मेहता, गोकुल परिहार, संजयश् पपोला, चंदन धामी, सूर्यभानु दफौटी, अंकुर कुमार, कैलाश आर्या, राज कुमार, विजय परिहार और चेतन बोरा आदि थे।
पुलिस कप्तान एनएस नपलच्याल ने कहा कि उत्तरायणी मेले के समापन की रात बाहरी क्षेत्रों के व्यापारियों के साथ हुई मारपीट, लूटपाट प्रकरण की पुलिस निष्पक्ष जांच कर रही है। मामले में किसी भी निर्दोष को परेशान नहीं किया जाएगा, जबकि दोषी को नहीं छोड़ा जाएगा।
एसपी नपलच्याल ने कहा कि मेेले के समापन की रात व्यापारियों से हुई वारदात में पुलिस ने किसी को भी झूठा नहीं फंसाया गया है। भाष्कर टम्टा, कुलदीप मेहता ने जिन व्यापारियों के साथ मारपीट, लूटपाट की थी, उनकी पीड़ित व्यापारियों, गवाहों द्वारा पहचान करने पर ही गिरफ्तारी की गई है।
कुछ लोग इस मामले में बेवजह दबाव बना रहे हैं। पुलिस किसी भी दबाव में नहीं आएगी। मामले की किसी भी एजेंसी से जांच की जा सकती है।