फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Demand to make Jhulapul to connect Bhakuna and Nachni

भकूना और नाचनी को जोड़ने के लिए झूलापुल बनाने की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Demand to make Jhulapul to connect Bhakuna and Nachni
बागेश्वर में एडीएम हेमंत कुमार वर्मा को ज्ञापन देते कांग्रेस नेता। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कांग्रेस प्रदेश महामंत्री ललित फर्स्वाण के नेतृत्व में एडीएम हेमंत कुमार वर्मा से मिले कांग्रेसियों ने महरगाड़ी क्षेत्र को पिथौरागढ़ के नाचनी से जोड़ने के लिए झूलापुल का निर्माण कराने की मांग की है। भकूना को नाचनी से जोड़ने वाला झूलापुल दो साल पहले बरसात में बह गया था।
विज्ञापन

बुधवार को एडीएम को सौंपे ज्ञापन में फर्स्वाण ने कहा कि दोनों जिलों को जोड़ने के लिए बागेश्वर के भकूना और पिथौरागढ़ के नाचनी के बीच झूलापुल था। एक जुलाई 2018 को झूलापुल बारिश में बह गया। तब से दोनों जिलों के बीच आवाजाही की दिक्कत हो रही है। उक्त स्थान पर लोक निर्माण विभाग डीडीहाट ने विश्व बैंक डिवीजन के माध्यम से मोटर पुल स्वीकृत कराया था। धनाभाव के कारण मोटर का प्रस्ताव निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

उक्त स्थान पर न तो झूलापुल बनाया गया और न ही मोटर पुल की कवायद परवान चढ़ पाई। फर्स्वाण ने एडीएम से उक्त स्थान पर झूलापुल स्वीकृत कराने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, जिपं सदस्य सुरेंद्र सिंह खेतवाल, आनंद दानू, ललित धपोला, नरेंद्र कोरंगा, सुंदर रौतेला शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed