{"_id":"5dbf07958ebc3e015105e076","slug":"demand-to-improve-shabby-culvert-bageshwar-news-hld3626532153","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर पुलिया सुधारने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर पुलिया सुधारने की मांग
विज्ञापन
बागेश्वर के धरमघर क्षेत्र में टूटी पुलिया की रेलिंग।
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांडा/बागेश्वर। कांडा और धरमघर क्षेत्र में टूटी पुलिया नहीं सुधारी जा सकी हैं। इस कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि कांडा से रावतसेरा गांव की ओर जाने वाली सड़क पर टिटोली पुल की सुरक्षा दीवार भी बरसात में टूट गई थी। तब से गोविंद सिंह रौतेला, चंचल सिंह, हयात सिंह धपोला, राजू रौतेला, जीत सिंह धपोला ग्रामीण विभागीय अधिकारियों से इसे सुधारने की मांग कर रहे हैं लेकिन इसे नहीं सुधारा जा सका है। ग्रामीणों ने बताया कि इसी पुल के पास खड़िया का गोदाम है।
वहां से भारी वाहनों की आवाजाही भी रहती है। इस कारण सड़क समेत पुल के भी टूटने का खतरा है। धरमघर के चुचेर गांव के गौना गधेरे में विधायक निधि से एक लाख रुपये में इसी साल बनी पुलिया की रेलिंग भी नशेड़ियों ने पिछले माह तोड़ दी। बचे सिंह, मोहन सिंह, भीम सिंह, जसपाल सिंह, मान सिंह, तारा सिंह आदि ग्रामीणों ने इस पुलिया को सुधारने की मांग की है।