फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Demand to get Bageshwar out of master plan

बागेश्वर को महायोजना से निजात दिलवाने की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Demand to get Bageshwar out of master plan
बागेश्वर के लोनिवि विश्राम गृह में महिला आयोग की प्रदेश उपाध्यक्ष को शॉल ओढ़ाते व्यापारी। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिले के भ्रमण पर आई राज्य महिला आयोग की प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा से व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल मिला। उन्हें नगर की प्रमुख समस्याओं के बारे में बताया। जिले में लागू हुई महायोजना के कारण लोगों को पेश आ रही दिक्कतों से भी अवगत कराते हुए इसे हटवाने के लिए प्रयास करने की मांग की।
विज्ञापन

रविवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में व्यापारियों ने महिला आयोग की उपाध्यक्ष का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। व्यापार मंडल के जिला महामंत्री अनिल कार्की ने उन्हें जिले के व्यापारियों की प्रमुख समस्याएं बताईं। जिला संरक्षक नवीन साह ने बागेश्वर महायोजना के बारे में बताया। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि महायोजना लागू होने के बाद लोगों के लिए घर बनाना मुश्किल हो गया है। अपने खरीदी जमीन पर भी लोग मकान नहीं बना पा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रशासन से लेकर शासन स्तर तक कई बार विभिन्न संगठनों ने इस परेशानी को रखा लेकिन कहीं से भी सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने प्रदेश उपाध्यक्ष से सरकार को अपने स्तर से महायोजना को हटवाने के लिए मनाने की मांग की। इस मौके पर व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष हरीश सोनी, उमेश साह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed