फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Demand For Magnesite Factory

मैग्नेसाइट की बिजली और जीएसटी का बिल माफ करने की मांग उठाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Demand For Magnesite Factory
Demand For Magnesite Factory
बागेश्वर। रविवार को जिला मुख्यालय के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने लोगों ने कई समस्याएं उठाईं। अल्मोड़ा मैग्नेसाइट वर्कर्स यूनियन ने सीएम से कोरोना काल में हुए नुकसान को देखते हुए अगले छह माह तक फैक्ट्री का बिजली का बिल, जीएसटी बिल माफ करने की मांग की।
विज्ञापन

यूनियन के अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष शांति लाल, उप मंत्री चंदन सिंह जनौटी, नवीन सिंह रौतेला, विशिष्ट सदस्य गोविंद सिंह जनौटी, सदस्य राजेंद्र सिंह जनौटी, अनिल सिंह रौतेला ने सीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि मैग्नेसाइट फैक्ट्री पिछले साल से कोरोना महामारी के कारण आर्थिक संकट झेल रही है।
विज्ञापन

फैक्ट्री से पांच से अधिक कर्मचारी प्रत्यक्ष और चार से अधिक कर्मचारी अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हैं। कंपनी का यही हाल रहा तो वह लोग पलायन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। कंपनी को हो रहे नुकसान को देखते ब्याजमुक्त ऋण और आर्थिक सहायता दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भैरुचौबट्टा के पूर्व प्रधान गीता देवी, प्रताप सिंह, कुंजर सिंह, बलवंत सिंह, प्रकाश सिंह आदि ने सीएम को दिए ज्ञापन में गैराड़ से भैरुचौबट्टा तक सड़क बनाने की मांग की। कहा कि क्षेत्र के लोग पिछले 10 साल से इस मांग को उठा रहे हैं।
सड़क न होने से क्षेत्र के लोगों को कई किमी की पैदल यात्रा सड़क तक आने के लिए करनी पड़ती है। वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण न्यास के अध्यक्ष रणजीत सिंह बोरा, सचिव बाला दत्त तिवारी, विधि सलाहकार गोविंद सिंह भंडारी, उपाध्यक्ष भवानी राम आगरी, इंद्र सिंह परिहार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दलीप सिंह खेतवाल ने नजूल भूमि पर मालिकाना हक देने, गिरेछिना, सोमेश्वर में पर्याप्त मात्रा में मौजूद चूना पत्थर के उपयोग के लिए सीमेंट फैक्ट्री लगाने की मांग की।

कहा कि वर्ष 2013 में तत्कालीन मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के कार्यकाल में अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के साथ एमओयू हुआ था। मैग्नेसाइट फैक्ट्री से प्रभावित किसानों को सितारगंज में विस्थापित करने की मांग भी न्यास ने उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed