फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Demand for giving Lisa royalties to forest panchayats

वन पंचायतों को लीसा रॉयल्टी शीघ्र देने की मांग

Wed, 05 Apr 2017 11:32 PM IST
Updated Wed, 05 Apr 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
Demand for giving Lisa royalties to forest panchayats
बागेश्वर में बैठक करते सरपंच। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
वन पंचायत संगठन की जिला इकाई की बैठक में लंबित समस्याओं का समाधान नहीं होने पर नाराजी जताई गई। बैठक में 2010 से रुके लीसा रॉयल्टी का भुगतान शीघ्र करने की मांग की गई। वनाग्नि सुरक्षा के लिए वन पंचायतों को शीघ्र उपकरण देने और वन पंचायतों को विकास के लिए पर्याप्त मात्रा में बजट उपलब्ध कराने की मांग की गई।


जिलाध्यक्ष पूरन सिंह रावल की अध्यक्षता में राधाकृष्ण मंदिर परिसर में हुई बैठक में वन विभाग से पंचायतों को लीसा रॉयल्टी का शीघ्र भुगतान करने, वनाग्नि दुर्घटनाओं में हताहत होने वालों को अधिक से अधिक मुआवजा देेने की मांग की गई।  इस मौके पर प्रभागीय वनाधिकारी, मुख्य वन संरक्षक और वन सचिव से वन पंचायतों को भी आग बुझाने के उपकरण देने की मांग उठाई।  संगठन के अध्यक्ष और सचिव को भी बीडीसी की बैठकों में बैठने की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन


वनों की सुरक्षा के लिए उच्च न्यायालय से प्राप्त निर्देेशों का पालन करने को कहा। 
बैठक में कहा गया कि वनों को आग से बचाने में पंचायतें पूरा सहयोग करेंगी। बैठक में चेतावनी दी गई कि यदि लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो दो सप्ताह के बाद आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। बैठक का संचालन महामंत्री नरेंद्र परिहार ने किया। वहां विशन सिंह बाछमी, मदन मेहता, नरेंद्र सिंह परिहार, गिरीश उप्रेती, हरीश जोशी आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed