{"_id":"6345bac6884ff6593c2003a8","slug":"demand-for-action-in-bageshwar-bageshwar-news-hld478654868","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनिष्ठ सहायक पर कार्रवाई की मांग के लिए किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनिष्ठ सहायक पर कार्रवाई की मांग के लिए किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। रानीखेत शाखा के कर्मचारियों से अभद्रता के आरोपी कनिष्ठ सहायक के खिलाफ कार्रवाई के लिए जल संस्थान के फील्ड कर्मचारियों का आंदोलन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। जल्द मांग पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेेतावनी दी।
उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के संयोजक कुशल सिंह रावत के नेतृत्व में कर्मचारियों ने कनिष्ठ सहायक के खिलाफ नारेबाजी कर धरना दिया। कर्मचारियों का कहना है कि रानीखेत शाखा के कर्मचारियों से अभद्रता के आरोपी महाप्रबंधक कार्यालय के कनिष्ठ सहायक के खिलाफ दो सप्ताह बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही है।
कहा कि कर्मचारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। इसे किसी भी हाल में सहन नहीं किया जाएगा। कर्मचारियों ने उच्चाधिकारियों से आरोपी के खिलाफ जल्द कार्रवाई की मांग की। कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर सह संयोजक शेखर चंद्र पांडेय, नवीन चंद्र पांडेय, पूरन सिंह, सुरेश चंद्र जोशी, नसीम मोहम्मद, चंचल सिंह, आनंद मेर, जियाउल हक, रवि शंकर आदि रहे।
विज्ञापन
आश्वासन पर पेयजल कर्मचारियों का धरना स्थगित
अल्मोड़ा। पेयजल तकनीकी फील्ड कर्मचारी संगठन ने कर्मचारियों के साथ अभद्रता के आरोपी कनिष्ठ सहायक पर कार्रवाई के लिए सोमवार को धरने पर बैठे। हालांकि दूसरे दिन जलसंस्थान भीमताल के महाप्रबंधक डीके सिंह के आश्वासन के बाद उन्होंने धरना स्थगित कर दिया। मामले की जांच के लिए महाप्रबंधक भीमताल ने ईई हल्द्वानी नंदकिशोर को जांच अधिकारी नामित किया है। संगठन के शाखा सचिव भुवन चंद्र पांडे ने बताया कि जांच के आश्वासन के बाद कुमाऊं मंडल के सभी संस्थानों में धरना स्थगित कर दिया गया है। इसके लिए बच्ची सिंह मेहरा की अध्यक्षता में संगठन के कार्यालय में हुई बैठक में गोविंद सिंह बिष्ट, अर्जुन सिंह, देवेंद्र लाल आदि थे।