{"_id":"3ed3ea7b02ced2ad4afb37c0115283da","slug":"delimitation-of-revenue-villages-began-in-bageshwar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े राजस्व गांवों को छोटा बनाने की कार्रवाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़े राजस्व गांवों को छोटा बनाने की कार्रवाई शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
Updated Thu, 25 Feb 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने 23 नवंबर को कर्मी और भनार मेले के शुभारंभ पर बड़ी ग्राम पंचायतों में कर्मी, भनार, पोथिंग, लीती में छोटे-छोटे राजस्व गांव बनाने की घोषणा की थी। सीएम की घोषणा अब रंग लाने लगी है।
विज्ञापन
तहसीलदार मदन सिंह बिरोड़िया ने संबंधित गांवों में जाकर ग्रामीणों को बड़े राजस्व गांवों को छोटे राजस्व गांव बनाने की प्रक्रिया के बारे में बताया। तहसीलदार ने ग्रामीणों ने बताया कि राजस्व गांव का निर्धारण रौली और धार से होगा। इसके लिए पहले ग्रामीण आपस में बैठकर राजस्व गांव की सीमा का निर्धारण खुद करें।
विज्ञापन
ताकि अलग राजस्व गांव बनने से भविष्य में किसी को भी कोई परेशानी न हो। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वह आपस में सहमति बनाकर प्रस्ताव शीघ्र उपलब्ध कराएं ताकि राजस्व गांवों का पुनर्गठन करके मसौदा उच्चाधिकारियों के माध्यम से समय से शासन को भेजा जा सके। बैठकों में ग्रामीण बढ़-चढ़कर शामिल हुए। बैठकों में राजस्व निरीक्षक और क्षेत्रीय राजस्व उप निरीक्षक मौजूद थे।
विज्ञापन