{"_id":"570a8e954f1c1b9367c810c8","slug":"delhi-couple-injured-in-car-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार दुर्घटना में दिल्ली का दंपति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार दुर्घटना में दिल्ली का दंपति घायल
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Sun, 10 Apr 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
घायल
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय सिमार के पास दिल्ली के पर्यटक दंपति की कार असंतुलित होकर खड़े ट्रक से भिड़ गई, जिससे दंपति गंभीर रूप से घायल हो गया।
पर्यटक अपनी प्राइवेट कार से बागेश्वर से कौसानी की ओर जा रहा था। जवाहर नवोदय विद्यालय सिमार के पास उनकी कार असंतुलित होकर खड़े ट्रक से टकरा गई।
दुर्घटना में कार चालक शिवम भसीन पुत्र राजेंद्र भसीन और उनकी पत्नी श्वेता भसीन घायल हो गईं। वाहन भिड़ंत की सूचना मिलते ही आसपास के लोग दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने वाहन दुर्घटना की सूचना बैजनाथ पुलिस और आपातकालीन सेवा को दी। घायलों को सीएचसी बैजनाथ में भर्ती कराया गया है।
शिवम को गंभीर हालत में प्रभारी चिकित्साधिकारी हरीश पोखरिया ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है, जबकि पर्यटक की पत्नी का अस्पताल में उपचार चल रहा है।