फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Delhi Bharadi Bus Not in Service

Bageshwar News: दिल्ली-भराड़ी बस सेवा हुई अनियमित, लोग परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Delhi Bharadi Bus Not in Service
बागेश्वर। जिले में परिवहन निगम की बस सेवाओं का संचालन नियमित रूप से नहीं हो रहा है। 18 दिनों तक बाधित रही दिल्ली-रीमा बस का संचालन शुुरू हुआ तो अब दिल्ली-भराड़ी बस सेवा अनियमित हो गई है। रोजाना बस का संचालन नहीं होने के कारण लंबी दूरी के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कपकोट तहसील क्षेत्र के लिए रोडवेज की मात्र एक बस का संचालन होता है। कई दिनों से दिल्ली-भराड़ी बस की सुविधा का लाभ लोगों को नियमित रूप से नहीं मिल पा रहा है। बस एक दिन छोड़कर आ रही है। हल्द्वानी, दिल्ली आदि क्षेत्रों को जाने वालों के लिए दिक्कत बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि बागेश्वर डिपो तो बन गया है लेकिन सुविधाएं अब भी नहीं मिल पा रही हैं।
विज्ञापन

कोट
रीमा-दिल्ली बस सेवा का संचालन मंगलवार से नियमित हो गया है। चालकों की कमी के कारण बस सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दिल्ली-भराड़ी बस सेवा का संचालन नियमित कराने के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा गया है। - केबी उपाध्याय, प्रभारी, बागेश्वर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्मोड़ा डिपो की चार बसें नहीं चलीं
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा डिपो में चालकों की कमी से बुधवार को चार बस सेवाओं का संचालन ठप रहा। डिपो प्रबंधन के मुताबिक अल्मोड़ा-लमगड़ा-दिल्ली, अल्मोड़ा-बेतालघाट-दिल्ली, अल्मोड़ा-टनकपुर और शाम की अल्मोड़ा-देहरादून बसों का संचालन ठप रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed