फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Degree College District Cricket League

Bageshwar News: अशोक के छक्के से पस्त हुई सनराइज क्लब गरुड़

Sat, 18 Mar 2023 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 18 Mar 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Degree College District Cricket League

विज्ञापन
बागेश्वर। डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में चल रही जिला क्रिकेट लीग के तीसरे दिन का मुकाबला एकतरफा रहा। कर्म्यालय क्रिकेट एकेडमी ने सनराइज क्लब गरुड़ की टीम को 211 रन के बड़े अंतर से पराजित किया। टीम की ओर से अशोक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए आठ ओवर में 12 रन देकर छह विकेट हासिल किए।


शुक्रवार को खेले गए मैच में सनराइज क्रिकेट क्लब गरुड़ की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कर्म्याल क्रिकेट एकेडमी ने मनोज मेहता के 79, सुमित खेतवाल के 39 और भानू के 29 रनों की बदौलत 39.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 262 रनों का स्कोर खड़ा किया। सनराइज की ओर से कमल से 27 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइज की टीम महज 16.3 ओवर में 51 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
विज्ञापन



कर्म्याल एकेडमी की ओर से मिथिलेश और सुमित ने भी अच्छी गेंदबाजी करते हुए दो-दो विकेट लिए। मैच के अंपयार गुड्डू बिष्ट और हिमांशु तिवारी रहे। इस मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बागेश्वर के उपाध्यक्ष राम चंद्र पांडेय, सचिव रमेश दानू, सह सचिव प्रदीप गढि़या, कोषाध्यक्ष राजेंद्र परिहार, कमल बिष्ट, रमेश लोहनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed