{"_id":"59ea26e34f1c1bcf538b8341","slug":"deepawali-gala-flags-flooded-fireworks","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर्व जगमग हुआ जिला, खूब हुई आतिशबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली पर्व जगमग हुआ जिला, खूब हुई आतिशबाजी
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Fri, 20 Oct 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के साथ दीपावली पर्व मनातीं डीएम रंजना।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में दीपावली पर्व खूब धूमधाम से मनाया गया। रात में नगर से लेकर गांव-गांव तक आसमान रंगबिरंगी आतिशबाजी से जगमगाता रहा। लोगों ने घर और मंदिरों को बिजली की रंगबिरंगी मालाओं से सजाया हुआ है। डीएम रंजना ने नीलेश्वर की पहाड़ी पर स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ दीपावली मनाई। डीएम ने बुजुर्गों को मिठाइयां भेंट कीं।
विज्ञापन
वृद्धजनों ने डीएम के इस पर्व पर उनके बीच आने पर उनका आभार जताया। इस मौके कुछ वृद्धजनों की आंखें भी छलक आईं। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल भी मौजूद रहे। कई लोगों ने गन्ने से लक्ष्मी बनाकर उसकी पूरे विधिविधान से पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
उधर, भद्रतुंग में देवानंद महराज ने सरयू के किनारे 251 दीये जलकार दीवाली मनाई। वहां दयाल कुमल्टा, भगवत कोरंगा, भरत कोरंगा, भीम सिंह दानू, सुंदर सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन