फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Deep Joshi Gets Science Educator Prize

प्रवक्त दीप जोशी को मिला विज्ञान शिक्षा प्रसार सम्मान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Deep Joshi Gets Science Educator Prize
देहरादून में विज्ञान शिक्षा प्रसार सम्मान ग्रहण करते राइंका बागेश्वर के प्रवक्ता दीप चंद्र जोश? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। विक्टर मोहन चंद्र जोशी राइंका बागेश्वर के प्रवक्ता दीप चंद्र जोशी को उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा प्रसार सम्मान 2022 से नवाजा गया है। 30 मार्च को देहरादून में हुए कार्यक्रम में उन्हें सम्मान प्रदान किया गया। विद्यालय पहुंचने पर साथी शिक्षकों ने उनका भव्य स्वागत किया और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र (यूसर्क) की ओर से आईआरडीटी परिसर देहरादून में अध्यापक कॉन्क्लेव कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। समारोह में शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत मुख्य अतिथि थे। प्रवक्ता जोशी को भौतिकविद् डॉ. केडी पुरोहित ने प्रशस्ति पत्र, शॉल, प्रतीक चिह्न और 11 हजार रुपये की राशि देकर सम्मानित किया। प्रवक्ता जोशी इससे पूर्व भी कई सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। उन्हें वर्ष 2009 में शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार और वर्ष 2009 में राष्ट्रीय शिक्षा पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा वह उत्कृष्ट विज्ञान शिक्षक पुरस्कार से भी सम्मानित हो चुके हैं। बृहस्पतिवार को सम्मान पाने के बाद विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार तेवाड़ी सहित अन्य शिक्षकों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम में सीईओ गजेंद्र सिंह सौन, प्राचार्य डायट डॉ. शैलेंद्र धपोला, डीईओ बेसिक पदमेंद्र सकलानी, संजय कुमार टम्टा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed