{"_id":"604d0cd58ebc3e591f495302","slug":"death-in-kapkot-bageshwar-news-hld4180962163","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण में लगे नेपाली मजदूर की पैर फिसलने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण में लगे नेपाली मजदूर की पैर फिसलने से मौत
विज्ञापन
नर बहादुर थापा। फाइल फोटो
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कपकोट के दूरस्थ गांव काफलीकमेड़ा में सड़क निर्माण के दौरान एक नेपाली मूल का श्रमिक पैर फिसलने से घायल हो गया। उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।
नेपाल के सुरखेत गांव का नरबहादुर थापा (51) पुत्र शेर बहादुर थापा काफलीकमेड़ा के लिए बन रहे मोटर मार्ग में मजदूर कर रहा था। शुक्रवार की शाम को दीवार निर्माण के दौरान उसका पैर फिसला और वह गहरी खाई में जा गिरा। साथ काम कर रहे मजदूरों ने उसे खाई से बाहर निकाला।
गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट लाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर सीओ शिवराज सिंह राणा ने बताया कि नेपाली मूल का श्रमिक इन दिनों काफलीकमेड़ा में ही रहकर मजदूरी कर रहा था।