{"_id":"6144e23a8ebc3e916c208bfb","slug":"death-in-bageshwar-bageshwar-news-hld4383193123","type":"story","status":"publish","title_hn":"घास काटने गई बुजुर्ग महिला की पहाड़ी से गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घास काटने गई बुजुर्ग महिला की पहाड़ी से गिरकर मौत
विज्ञापन
मृतक हीरा देवी। फाइल फोटो
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जंगल में घास काटने गई गांव द्यांगण की एक वृद्धा पहाड़ी से गिर गईं। उन्हें गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
शुक्रवार की सुबह द्यांगण गांव की हीरा देवी (65) पत्नी भूपाल सिंह कठायत घास काटने के लिए घर से जंगल गई थीं। करीब आधा घंटे बाद उनकी बहू रेखा देवी भी चारा लेने के लिए जंगल गई। बहू के वहां पहुंचने तक सास पहाड़ी से गिरकर गंभीर हालत में पड़ी थी।
बहू ने तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी। जानकारी होने पर ग्रामीण भी जंगल की ओर रवाना हुए। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। वृद्धा अपने पीछे पुत्र बसंत कठायत का परिवार छोड़ गई है।
विज्ञापन
उनकी मौत के बाद परिजन सदमे में हैं, गांव में भी शोक छा गया है। कई लोग शोक जताने उनके घर पहुंचे। परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराने की मांग के लिए डीएम को पत्र दिया। डीएम की अनुमति के बाद महिला के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।