फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Death in Bageshwar

बागेश्वर में अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Death in Bageshwar
मृतक खीम राम (फाइल फोटो) - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिले में हुई अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक नव विवाहिता, एक नेपाली मजदूर और एक ग्रामीण शामिल है। पोस्टमार्टम के बाद तीनों शव परिजनों को सौंपे गए।
विज्ञापन

मंगलवार को सबसे बड़ा मामला नव विवाहिता की मौत का रहा। अज्ञात कारणों के चलते उडियार (रीमा) निवासी महिला ने फांसी लगा ली। ग्राम प्रहरी की सूचना पर गांव पहुंची रीमा पुलिस ने मृतका का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बागेश्वर भेजा।
विज्ञापन

रीमा चौकी इंचार्ज प्रह्लाद बिष्ट ने बताया कि सोमवार को उडियार की दीपा खाती पत्नी पंकज सिंह खाती ने फांसी लगा ली। उसकी शादी पांच माह पहले हुई थी। मामले में किसी पक्ष की ओर से फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, गरुड़ क्षेत्र में मजदूरी करने वाले नेपाल निवासी दीपक बहादुर (35) पुत्र दल बहादुर को सोमवार की शाम काम करने के दौरान करंट लग गया। घटना में उसकी मौत हो गई। मंगलवार को जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को दिया गया।

वहीं दोफाड़ क्षेत्र के खीम राम (45) पुत्र दीवान राम की पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कपकोट पुलिस ने शव का पंचानामा भरा। जिला चिकित्सालय में मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed