फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Body of Women found In Bageshwar

Bageshwar: "बेटा मुझे माफ कर देना"...सुसाइड नोट लिखकर महिला ने की खुदकुशी! मंदिर में पूजा करने गई थी बसंती

Mon, 22 Jan 2024 05:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Updated Mon, 22 Jan 2024 05:35 PM IST
सार

बागेश्वर में एक महिला का शव पेड़ से लटका मिला। पास ही एक पत्र पड़ा था। इसमें बेटा मुझे माफ कर देना लिखा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Body of Women found In Bageshwar
death - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागेश्वर के कांडा थाना क्षेत्र में एक महिला का शव पेड़ से लटका मिला। पास ही एक पत्र पड़ा था। इसमें बेटा मुझे माफ कर देना लिखा था। शनिवार को खंतोली गांव की बसंती देवी (52) पत्नी मोहन सिंह क्षेत्र के शनि मंदिर में पूजा करने गई थी। वह देर तक घर नहीं लौटी तो ग्रामीणों ने उसकी खोजबीन शुरू की।

विज्ञापन

 

गांव के धम्योड़ा तोक के पास पानी के नौले के पास चीड़ के पेड़ पर महिला का शव लटका मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव पेड़ से नीचे उतारा। पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। रविवार को जिला मुख्यालय के मोर्चरी में शव का पोस्टमार्टम हुआ।

विज्ञापन

 

ये पढ़ें- Haldwani: सैन्यकर्मी की पत्नी ने निगला विषैला पदार्थ, इलाज के दौरान महिला की मौत; पिता के घर में रहती थी अनीता

विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष खुशवंत सिंह ने बताया मृतक महिला के पास से एक पत्र प्राप्त हुआ है। इसमें बेटा मुझे माफ कर देना लिखा हुआ था। उन्होंने बताया कि पत्र में अन्य किसी बात का जिक्र नहीं है। इस पत्र को सुसाइड नोट नहीं कहा जा सकता। थानाध्यक्ष के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। मृतका की दो बेटियां और एक बेटा बताया जा रहा है। सभी की शादी हो चुकी है। महिला गांव में अकेले रहती थी। बेटा फौज में है। महिला ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, ग्रामीणों की समझ से परे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed