{"_id":"5d8914f68ebc3e93d965875a","slug":"dead-body-of-farmer-fountd-after-3-days-bageshwar-news-hld357819073","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन बाद मिला किसान का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन बाद मिला किसान का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो।
बागेश्वर/गरुड़। गरुड़ क्षेत्र से लापता किसान का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सोमवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया। 18 सितंबर से लापता किसान का शव तीन दिन बाद गांव से बरामद हुआ। परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जताई है।
जखेड़ा पटवारी क्षेत्र के ग्राम सिमगड़ी दानू निवासी दरवान राम (52) पुत्र आलम राम खेती कर परिवार चला रहे थे।18 सितंबर की रात वह रिश्ते के साले गोपाल राम को उसके घर छोड़ने के लिए पड़ोस में गए थे। तब से वह घर नहीं लौटे। अगले दिन दरवान के घर पहुंचे साले गोपाल ने बताया कि जीजा उस रात मेरे घर पर रुके थे। लेकिन सुबह उठने पर वह गायब मिले। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने दरवान की खोजबीन शुरू कर दी।
21 सितंबर की सुबह करीब 11 बजे घर से करीब एक किलोमीटर दूर खेत में ग्रामीणों को दरवान का शव मिला। उसे गांव वालों की मदद से घर लाया गया। 22 सितंबर को पटवारी युवराज गोस्वामी ने शव का पंचनामा भरा। उसी शाम शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लाया गया, लेेकिन रात होने के चलते सोमवार को पीएम हो सका।
विज्ञापन
पुत्र राकेश कुमार और भाई केदार राम ने दरवान की हत्या की आशंका जताई है। पटवारी गोस्वामी ने बताया कि शव सड़ने के कारण मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। बिसरा जांच के लिए भेजा गया है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।