फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Danu Joins Aap

कपकोट से दो बार चुनाव लड़ चुके दानू आप में हुए शामिल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Danu Joins Aap
करम सिंह दानू का स्वागत करते आप के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उपाध्याय। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कपकोट विधानसभा सीट से दो बार चुनाव लड़ चुके करम सिंह दानू आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने आप के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भूपेश उपाध्याय के भतौड़ा स्थित आवास पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

करम सिंह दानू ने आप सुप्रीमो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उत्तराखंड में आप के मुख्यमंत्री चेहरे कर्नल अजय कोठियाल और आप के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भूपेश उपाध्याय पर आस्था जताते हुए आप की सदस्यता ली। दानू ने कहा कि अब देश की जनता का लक्ष्य अरविंद केजरीवाल को 2024 में देश का प्रधानमंत्री बनाना और उत्तराखंड की जनता का लक्ष्य 2022 में कर्नल अजय कोठियाल को उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनाना है। करम सिंह दानू ने कपकोट विधानसभा से वर्ष 2012 का विधानसभा चुनाव बसपा प्रत्याशी के रूप में और 2017 का विधानसभा चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़ा था। उपाध्याय ने कहा कि दानू के पार्टी में आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed