फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Danpur Committee

दानपुर समिति ने उम्मेद की मां को दी मदद

Mon, 02 May 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Mon, 02 May 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन

बागेश्वर। दानपुर सेवा समिति की बैठक में दानपुर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करने के साथ ही समिति का वार्षिक समारोह मनाने पर विचार विमर्श किया गया। जिला मुख्यालय में हुई बैठक में समिति के अध्यक्ष दीवान सिंह दानू ने दानपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़कों में गुणवत्ता की कमी पर चिंता जताई। सभी सदस्यों ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखने की मांग की। पिंडर नदी में बन रहे झूला पुल के तैयार न होने पर नाराजगी जताई गई।

विज्ञापन


बैठक में सभी सदस्यों ने इसी माह समिति का वार्षिक समारोह करने की बात कही। दानपुर सेवा समिति, युवा मोर्चा की ओर से बीमारी से मृत उम्मेद सिंह देवली की मां को 32 हजार रुपये की मदद दी गई। बैठक में सचिव हीरा सिंह टाकुली, उपाध्यक्ष मान सिंह देव, खड़क राम, केशवानंद जोशी, भूपाल सिंह, महेंद्र सिंह, दुर्गा सिंह, प्रेम सिंह, जसमल सिंह पंडा, कैप्टन बलवंत सिंह, मेहरबान सिंह, हरक सिंह, उच्छप सिंह, चामू सिंह, जीवन सिंह, अर्जुन सिंह, राजेंद्र प्रसाद, मेहरबान सिंह थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed