{"_id":"59c2a7b44f1c1bb6688b58a3","slug":"dangoli-larder-godown-unlocked","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंगोली खाद्यान्न गोदाम का ताला खुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंगोली खाद्यान्न गोदाम का ताला खुला
गरुड़ (बागेश्वर)। , अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Sep 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम रंजना के निर्देश के बाद डंगोली का एक सप्ताह पूर्व सीज किया गया खाद्यान्न गोदाम विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में एसडीएम ने खोल दिया है। गोदाम खुलने के बाद सरकारी सस्ते गल्ले के दुकानदारों को गोदाम से नियमित कोटा मिलना शुरु हो गया है। गरुड़ के एसडीएम सुंदर सिंह ने डंगोली स्थित खाद्यान्न गोदाम का 11 सितंबर को औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दिन पूर्ति निरीक्षक किसी सरकारी काम से बाहर गए थे। नेपाली श्रमिक के भरोसे गोदाम चलने पर एसडीएम ने गोदाम में ताला लगा दिया था।
गोदाम में ताला लगने से सस्ते गल्ले के दुकानदारों को जहां रसद की सप्लाई नहीं हो पाई वहीं हल्द्वानी गोदाम से रसद लेकर यहां पहुंचे ट्रकों की गोदाम के सामने कई दिनों तक लाइन लग गई। विकास खंड की खाद्यान्न वितरण व्यवस्था चरमाने पर विधायक चंदन दास और कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने डीएम को डंगोली गोदाम सहित जिले के अन्य गोदामों के बारे में जानकारी दी। डीएम के निर्देश के बाद एसडीएम ने विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में गोदाम में लगाया गया ताला खोल दिया है। गोदाम से सरकारी सस्ते गल्ले के दुकानदारों को बराबर रसद की सप्लाई होने लग गई।