फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Dance competition dominated by artists of personnel

नृत्य प्रतियोगिता में कर्मी के कलाकारों का दबदबा

Wed, 05 Aug 2015 01:34 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूूराे, अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Wed, 05 Aug 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर युवा कल्याण और सूचना विभाग की ओर से यहां हुई झुमैलो नृत्य प्रतियोगिता में युवक मंगल दल कर्मी ने पहला, दानपुर सांस्कृतिक मंच कर्मी ने दूूसरा और युवक मंगल दल भनार ने तीसरा स्थान हासिल किया। अव्वल प्रतिभागी स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देहरादून में आयोजित हो रही प्रतियोगिता में अपनी प्रस्तुति देंगे।

विज्ञापन


नगर पालिका परिषद के स्वराज भवन में आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल आठ सांस्कृतिक दल शामिल थे। इनमें महिला मंगल दल लखनी, युवक मंगल दल अनर्सा, ग्वाड़, भनार, लखनी, मेहनिया, दानपुर सांस्कृतिक मंच कर्मी और मंगल दल ने मनमोहक झोड़ा और चांचरियों का गायन और नृत्य किया।
विज्ञापन


 जिला सूचना अधिकारी गीता जोशी ने बताया कि अव्वल दल स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर देहरादून में आयोजित प्रतियोगिता में अपना प्रदर्शन करेंगे। जो भी दल पहला स्थान हासिल करेगा उसे वहां पुरस्कृत किया जाएगा। निर्णायक मंडल में जयंत सिंह भाकुनी, जीजीआईसी की प्रधानाचार्या शोभा टम्टा, हेमा आर्या थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 संचालन जयंत भाकुनी ने और समापन जिला युवा कल्याण अधिकारी शांति प्रसाद आर्या ने किया। यहां नगर पालिका के ईओ ईश्वर सिंह रावत समेत सूचना, युवा कल्याण विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed