{"_id":"5726569b4f1c1b7f2b5cd5a4","slug":"damrikrn","type":"story","status":"publish","title_hn":"भराड़ी रूट में डामरीकरण का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भराड़ी रूट में डामरीकरण का काम शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Mon, 02 May 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में बनी सड़क
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जनता का आंदोलन आखिरकार रंग लाया। लोक निर्माण विभाग ने भराड़ी रूट में हॉटमिक्स का काम शुरू कर दिया है। अब नगरवासियों को सड़क में गड्ढों की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
भराड़ी मोटर मार्ग बागेश्वर नगर के टैक्सी स्टेंड से लेकर कंट्रीवाइड स्कूल तक गड्ढायुक्त हो गया था। गड्ढों से पटी करीब दो किलोमीटर लंबी सड़क में वाहन संचालन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। दोपहिया वाहन सवार आए दिन इन गड्ढों के कारण चोटिल हो रहे थे।
विज्ञापन
इतना ही नहीं सड़क में बने गड्ढों में नालियों का गंदा पानी भरने से राहगीरों को भी आवाजाही में मुश्किलें पेश आ रही थीं। व्यापारी वर्ग भी सड़क की बदहाली से परेशान था। कई बार विभाग से शिकायत करने के बाद भी विभाग की ओर से कोई सुध न लेने से नाराज नगरवासियों ने पिछले दिनों धरना, प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
इस आंदोलन के बाद पीडब्लूडी ने हॉटमिक्स का काम शुरू कर दिया है। विभाग सरयू पुल से कंट्रीवाइड स्कूल के पास तक सड़क को दुरुस्त करेगा। सड़क में हॉटमिक्स का काम शुरू होने से नगरवासियों ने राहत महसूस की है।