{"_id":"592b0bd44f1c1b824abdab44","slug":"damaged-wall-of-bridge-over-not-built-even-after-a-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल बाद भी नहीं बनी पैदल पुलिया की क्षतिग्रस्त दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल बाद भी नहीं बनी पैदल पुलिया की क्षतिग्रस्त दीवार
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sun, 28 May 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
पुलिया की क्षतिग्रस्त दीवार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट तहसील के ढोक्टीगांव व बघर को जोड़ने वाले पैदल पुलिया की एक साल पहले क्षतिग्रस्त दीवार अभी तक नहीं बन पाई है। ऐसे में पुलिया के ध्वस्त होने का खतरा गहरा गया है। यदि बरसात से पहले दीवार का सुधार नहीं किया गया तो लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
ढोकटीगांव व बघर गांवों को जोड़ने के लिए एक पुलिया का निर्माण किया गया है। पिछले साल बरसात में इस पुलिया की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई थी। एक साल बीतने को है लेकिन आज तक इसकी किसी ने भी सुध नहीं ली है। बरसात के दिनों सड़क के बंद होने पर दोनों गांवों के लोगों को इसी पैदल पुलिया से आवाजाही करनी पड़ती है। यदि पुलिया की क्षतिग्रस्त दीवार का शीघ्र सुधार नहीं किया गया तो कभी भी पुल ध्वस्त हो सकता है।
विज्ञापन
भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष राजू दानू, क्षेत्र पंचायत सदस्य शेर सिंह बिष्ट, प्रधान गुलाब राम, ढोकटीगांव की प्रधान बसंती देवी, मंडल उपाध्यक्ष महेश बघरी सहित तमाम क्षेत्रवासियों ने तहसील प्रशासन से बरसात से पहले पुलिया की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन