{"_id":"589f4e1b4f1c1b8a5f37a2fd","slug":"dalit-student-s-death-in-mysterious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित छात्र की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलित छात्र की संदिग्ध हालात में मौत
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Sat, 11 Feb 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थाना क्षेत्र बैजनाथ के एक दलित छात्र की संदिग्ध हालात में हुई मौत शनिवार को दिनभर नगर में चर्चा बनी रही। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए बागेश्वर भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने थाने में घटना के संबंध में तहरीर नहीं दी है। छात्र के निधन पर इंटर कॉलेज में शोक सभा हुई।
सचिन दास (17) पुत्र बहादुर राम निवासी बजा( मन्यूड़ा) गांव का रहने वाला था। यह थाना क्षेत्र बैजनाथ में आता है। सचिन इंटर कॉलेज गागरीगोल में 11वीं का छात्र था। मृतक छात्र के ग्रामीणों और कॉलेज के छात्रों का दबी जुुबान से कहना है कि 9 फरवरी को सचिन घर से स्कूल निकला था। स्कूल परिसर के बाहर एक छात्र से टॉफी को लेकर कहासुनी और हल्की मारपीट हुई। मारपीट के संबंध में सचिन ने अपने परिजनों को कुछ नहीं बताया। बताया जाता है कि वह खुद ही उपचार के लिए मोहन सिंह मेहता सीएचसी बैजनाथ पहुंचा। डाक्टर सरना ने उसे अल्मोड़ा अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन वह नहीं गया। मृतक छात्र के परिजनों के अनुसार घर पहुुंचने के बाद रात को उसने सिर में दर्द होने की शिकायत अपने पिता से की।
डाक्टर सरना ने बताया कि उपचार के दौरान छात्र ने शुक्रवार रात अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए बागेश्वर भेज दिया है। थानाध्यक्ष एसएस रायपा ने बताया कि छात्र के परिजनों ने थाने में तहरीर नहीं दी है। स्कूल के प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पंत ने बताया कि छात्र सचिन दास नौ फरवरी को स्कूल नहीं आया था। मृतक छात्र के पिता मजदूरी कर अपने परिवार का पालन करते हैं। सूत्र बताते हैं कि दोनों पक्षों में समझौते की कोशिश हो रही है।