फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Dalit massacre protest march

दलित हत्याकांड के विरोध में जुलूस

Wed, 12 Oct 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Wed, 12 Oct 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
Dalit massacre protest march
जुलूस - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

 भेटा गांव में हुई दलित युवक की हत्या के विरोध में अंबेडकर चेतना मंच ने जिला मुख्यालय में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान छुआछूत का पुतला फूंकते हुए पीड़ित परिवार को 50 लाख की आर्थिक सहायता और मृतक की पत्नी को स्थायी नौकरी देने की मांग उठाई। 
 पूर्व चेतावनी के अनुसार अंबेडकर चेतना मंच के संरक्षक किशन विश्वकर्मा की अगुवाई में बुधवार की सुबह विभिन्न संगठनों के लोगों ने नुमाईशखेत से जुलूस निकालकर एसबीआई तिराहे पर छुआछूत का पुतला फूंका। इसके बाद जुलूस कलक्ट्रेट पहुंचा, यहां पर एक सभा आयोजित की गई।
विज्ञापन


इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि एक शिक्षक की करतूत से पूरा दलित समाज आहत है। सभी लोगों ने पीड़ित परिवार को 50 लाख की आर्थिक सहायता दिए जाने, मृतक की पत्नी को स्थायी नौकरी, गांव के 15 दलित भूमिहीन परिवारों को आजीविका के संसाधन और भूमि उपलब्ध कराने, भेटा करड़िया में पुलिस चौकी खोले जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वक्ताओं ने भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। सभा को बसपा नेता बसंत कुमार सहित विभिन्न संगठनों के नेताओं ने संबोधित किया। बाद में डीएम को इस संबंध का एक ज्ञापन सौंपा गया।




आरएसएस, दुगनाकुरी के लोगों ने जताया दुख 
 भेटा गांव  में हुई सोहन राम की हत्या को लेकर दुगनाकुरी क्षेत्र के लोगों ने गहरा दुख जताया है। अनुसूचित जाति विभाग के ब्लॉक अध्यक्ष कुंवर राम ने हत्यारे को फांसी देने और पीड़ित परिवार को 25 लाख की सहायता देने की मांग की है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने भी इस घटना पर दुख जताया है। तारा सिंह रावत, नैनपाल, रमेश असवाल, हेम वर्मा, संजय परिहार आदि ने पीड़ित परिवार को उचित सहायता देने की मांग की है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed