फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Dalip Singh asks Loniv to provide compensation to tenants

दलीप सिंह ने लोनिवि से काश्तकारों को मुआवजा दिलाने की मांग की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Dalip Singh asks Loniv to provide compensation to tenants
बागेश्वर। लोहाघाट निवासी ठेकेदार दलीप सिंह अधिकारी ने पीएमजीएसवाई से बागेश्वर-कपकोट मोटर मार्ग में किमी 18 से लीली सड़क निर्माण कार्य के दौरान उत्तरौड़ा के लोगों को हुई क्षति का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

अधिकारी ने पीएमजीएसवाई विभाग के नाम संबोधित पत्र में कहा है कि बागेश्वर-कपकोट-लीली सड़क निर्माण कार्य के दौरान उत्तरौड़ा के लोगों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। निर्माण के दौरान नाप खेत, फलदार वृक्ष, घास प्रजाति के वृक्ष और घास के प्लॉट क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कहा कि इनमें से एक काश्तकार पीतांबर पांडेय ने विभाग से मुआवजा देने को लेकर आवेदन किया है। पीतांबर पांडेय की पांच नाली भूमि में खड़ी फसल गेहूं, मसूर और फलदार पेड़ आम, केला, तेजपत्ता, तिमुर, मेहल, खड़िग, भींगल समेत तमाम हरे चारे के पेड़ों को को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने सड़क निर्माण के दौरान क्षति झेल चुके 21 काश्तकारों को करीब 2.25 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed