{"_id":"5b8ecfa5867a55482234febe","slug":"dahi-handi-broken-in-kapkote-bhradi-farsali","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपकोट, भराड़ी, फरसाली में दही हांडी फोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपकोट, भराड़ी, फरसाली में दही हांडी फोड़ी
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
कपकोट में मटकी फोड़ प्रतियोगिता में उमड़ी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की धूम मची हुई है। नगर के राधाकृष्ण मंदिर में बच्चों ने मनभावन कार्यक्रम पेशकर सभी का मन मोह लिया। उधर कपकोट, भराड़ी और फरसाली में दही की हांडियां फोड़ी गई। उधर कौसानी में डोला विसर्जन के साथ महोत्सव संपन्न हो गया है।
रामलीला मैदान कपकोट में मटकी फोड़ कार्यक्रम देखने वालों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। प्रतियोगिता में लाटू क्लब कपकोट के युवाओं की टीम ने बाजी मारी। मुख्य अतिथि विधायक बलवंत भौर्याल ने विजेता टीम को आयोजक समिति की ओर से 2100 रुपये का पुरस्कार भेंट किया। अध्यक्षता राजू कपकोटी, संचालन सचिव राम चंद्र जोशी ने किया।
वहां ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम, ज्येष्ट प्रमुख हरीश शाही, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम शाही, मां भगवती सेवा समिति के अध्यक्ष नंदन कपकोटी, दानपुर वैली स्पोर्ट्स क्लब के कोषाध्यक्ष राजेंद्र कपकोटी, बीडीसी सदस्य तारा कपकोटी आदि थे। राधाकृष्ण मंदिर में गणेश जोशी, जीवन तिवारी, मदन डालाकोटी, पुनीत साह, कमला भैंसोड़ा, हंशी नेेगी, निर्मला दफौटी आदि थे।
विज्ञापन
उधर शिशु मंदिर भराड़ी के प्रांगण में मटकी फोड़ समेत बच्चों की कई प्रतियोगिताएं हुई। वहां डॉ. शेर सिंह ऐठानी, हडसन, प्रताप ऐठानी, गिरीश चंद्र मिश्र, दीवान सिंह आदि थे। सांस्कृतिक मंच फरसाली की ओर से छोलिया नृत्य के साथ भगवान श्रीकृष्ण की भव्य शोभायात्रा निकाली, मटकी फोड़ कार्यक्रम हुआ। रामलीला मैदान में मां कोकिला हल्द्वानी के कलाकारों ने कार्यक्रम पेश किए।
उधर कौसानी के द्वारिकाधीश मंदिर में महोत्सव का डोला विसर्जन के साथ समापन हुआ। वहां होटल ऐसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बब्लू नेगी, व्यापार मंडल के अध्यक्षों में मोहन सिंह दोसाद, पूजा मेहरा, हरि गिरी महराज, बालम भाकुनी, कृष्ण सिंह बिष्ट, पूरन भैसोड़ा, राजू कैड़ा, राजेंद्र रावत, आरडी वैष्णव, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, ब्लॉक प्रमुख भरत फर्स्वाण, जिपं सदस्य शिव सिंह बिष्ट थे। लक्ष्मी आश्रम की कृष्ण लीला में नीमा वैष्णव, हंशी बहन, पूरन पांडे आदि थे।