{"_id":"5d8bbaaa8ebc3e93d100964f","slug":"current-flow-in-the-pole-bageshwar-news-hld3580852172","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्ट्रीट लाइट के पोल में करंट आने से बना है खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्ट्रीट लाइट के पोल में करंट आने से बना है खतरा
विज्ञापन
बागेश्वर में लगी ऐसी स्ट्रीट लाइटों से है करंट लगने का खतरा।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। नगर पालिका ने शहर में कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइट लगाई गई हैं। इससे कई बार पोल में करंट आ जा रहा है। अब तक कई लोग करंट की चपेट में आ चुके हैं। इस कारण लोगों को जान का खतरा बना हुआ है। बरसात में करंट लीक का खतरा बढ़ गया है। इधर यूपीसीएल ने इस मामले में नगर पालिका को पत्र लिखा है।
रात्रि में पथ प्रकाश की व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए नगर पालिका ने नगर के 11 वार्डों में 20 लाख के बजट से स्ट्रीट लाइट लगाई हैं। लोगों की शिकायत है कि कई बार पोल में करंट आ रहा है। चौरासी में भी स्ट्रीट लाइट के पोल में करंट आ गया। चौरासी के बची गिरी गोस्वामी से सूचना मिलने पर लाइनमैन मौके पर गया।
इस दौरान अनियमित लाइट के केबल बेड स्विच से करंट लीक होने का मामला सामने आया। यूपीसीएल ने मामले में नगर पालिका को पत्र लिखा है। नगर पालिका के ईओ राजदेव जायसी ने बताया कि नगर पालिका ने शहर के 11 वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगाई है। अब तक करंट फैलने का मामला संज्ञान में नहीं आया है। यदि इस तरह की सूचना मिली तो मामले में कार्रवाई की जाएगी।