फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Cultural programme orgnised.

Bageshwar News: रंगारंग कार्यक्रमों से सराबोर रहा डिग्री कॉलेज कांडा का वार्षिकोत्सव

Wed, 01 Nov 2023 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 01 Nov 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Cultural programme orgnised.
बागेश्वर। डिग्री कॉलेज कांडा का वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मेधावी और उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक सुरेश गढ़िया ने दीप जलाकर किया। उन्होंने महाविद्यालय परिवार से कॉलेज के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने के लिए कहा। कॉलेज में प्रवेश द्वार बनवाने, फर्नीचर की व्यवस्था करने, स्नातकोत्तर में अंग्रेजी विषय और कॉलेज में एनसीसी शुरू करवाने, सड़क बनवाने और पुस्तकालय में पुस्तकों की व्यवस्था करवाने का आश्वासन दिया। प्राचार्य डॉ. मधुलिका पाठक ने वार्षिक आख्या प्रस्तुत की और उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने विधायक के सम्मुख कॉलेज की प्रमुख समस्याओं को उठाया।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने वंदना, स्वागत गीत, कुमाऊंनी, गढ़वाली और हिंदी गीतों पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोहा। विधायक ने परीक्षाओं में अच्छे अंक हासिल करने और कई प्रतियोगिताओं में जीत हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि हीरा सिंह कर्म्याल, आनंद धपोला, नंदा बल्लभ तिवारी, विरेंद्र नगरकोटी, गणेश भौर्याल, नरेंद्र महरा समेत महाविद्यालय के प्राध्यापक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed