फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Cultural programme in district.

Bageshwar News: नंदना हाथ कलमा स्याही दवाता...

Tue, 17 Dec 2024 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 17 Dec 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Cultural programme in district.
कांडा (बागेश्वर)। कांडा महोत्सव की पहली शाम कुमाऊंनी लोकगायक दर्शन फर्स्वाण और लोकगायिका दीपा नगरकोटी के नाम रही। दोनों कलाकारों ने सुरों का जादू बिखेरा और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मुनस्यारी डांस ग्रुप के कलाकारों ने लोकनृत्य से दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया। देर रात तक दर्शकों ने कार्यक्रम का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

कांडा महोत्सव की पहली स्टार नाइट का मुख्य आकर्षण लोक गायक दर्शन फर्स्वाण रहे। उन्होंने हे नंदा हे गौरा... से सांस्कृतिक संध्या की शुरूआत की। झूम झुमक्याली...., हाय देबुली त्यार नखार...., मोतिमा रंगीली मोतिमा..., मोहनी हरिया साड़ी लाल बिलौजा.... आदि गीतों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

दीपा नगरकोटी ने सटके लिगो दिल साथीया पैली मुलाकात में..., नंदना हाथ कलमा स्याही दवाता..., मधना सुनार मधना... आदि गीतों से रंग जमाया। मिस पिथौरागढ़ स्नेहा बिष्ट ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। बागनाथ म्यूजिकल ग्रुप, मुनस्यारी डांस ग्रुप, किशन दानू एंड टीम और संस्कृति विभाग की टीमों ने रंगांरग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण और निवर्तमान जिपं सदस्य गोपा धपोला ने दिन के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने लोकगीत और लोकनृत्य से मन मोहा।

महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष हीरा सिंह कर्म्याल ने बताया कि कलाकारों को प्रतिभा दिखाने का मौका दिया जा रहा है। सचिव आनंद धपोला ने बताया कि भारी संख्या में लोग महोत्सव का आनंद ले रहे हैं। इस मौके पर संरक्षक गुसाई सिंह धपोला, कोषाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, सोहन सिंह माजिला, बंशीधर कांडपाल, किशोरी लाल वर्मा, वीरेंद्र नगरकोटी, राजेंद्र नगरकोटी, अर्जुन माजिला, हयात सिंह धपोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed