फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Cultural programme.

स्वाधीनता दिवस पर सेनानी की वीरांगना को किया सम्मानित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Cultural programme.
स्वाधीनता दिवस पर सेनानी की वीरांगना नंदी वर्मा को सम्मानित करते मंत्री सौरभ बहुगुणा। संवाद न्य - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिले मेें स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। नगर के नुमाइशखेत मैदान में जिले के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने ध्वजारोहण किया। स्वाधीनता सेनानी स्वर्गीय शिव लाल वर्मा की वीरांगना नंदी वर्मा को सम्मानित किया। स्कूली विद्यार्थियों ने नगर में प्रभात फेरी निकाली। लोगों ने घरों में तिरंगा फहराया। कोरोना काल में दो साल के विराम के बाद स्वाधीनता दिवस का उल्लास देखने को मिला।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि सौ वर्षों के संघर्ष के बाद आजादी मिली। आजादी को संजोये रखने के लिए कर्तव्यों का निष्ठा से निर्वहन करना होगा। कार्यक्रम के दौरान स्कूली विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मंत्री ने उल्लेखनीय कार्य के लिए कोतवाल जगदीश ढकरियाल, प्रधानाध्यापक नरेंद्र गिरी, ख्याली राम, रणजीत सिंह बोरा को सम्मानित किया गया। क्रास कंट्री रेस के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जिला पंचायत बसंती देव ने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि देश के विकास में सभी को अहम भूमिका निभानी चाहिए। जिले के कई स्कूलों के साथ ही गांवों में स्वाधीनता दिवस धूमधाम से मनाया गया। कलक्ट्रेट में डीएम रीना जोशी, पुलिस लाइन में एसपी अमित श्रीवास्तव, नगरपालिका में पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख पुष्पा देवी, रेडक्रॉस चेयरमैन संजय शाह जगाती आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed