फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Cultural programme.

रक्षाबंधन के त्योहार में समरसता के रंग भर रहे गरिमा और नाजिम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Cultural programme.
गरिमा और नाजिम। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। भाई और बहन के अटूट प्रेम का पर्व है रक्षाबंधन। इस खूबसूरत त्योहार के दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और बदले में उन्हें भाइयों से ताउम्र सुरक्षा का वचन मिलता है। राखी के त्योहार में कई ऐसे भी किस्से मिलते हैं जो समाज को आपस में जोड़ने का काम करते हैं। इतिहास में चित्तौड़ के शासक राणा संग्राम सिंह की विधवा रानी कर्णावती का बादशाह हुमायूं को राखी भेजना और हुमायूं का उनके राज्य को बचाने के लिए मदद करना इसी का उदाहरण है। वर्तमान में भी देेेश में रक्षाबंधन पर ऐसे कई भाई-बहन हैं जो धर्म की दीवारों को तोड़कर रक्षाबंधन का त्योहार मनाते हैं। इन्हीं भाई-बहनों में गरिमा और नाजिम का नाम भी शुमार है। पिछले 12 साल से गरिमा रक्षाबंधन का त्योहार अपने मुस्लिम भाई नाजिम के साथ मनाती आ रही हैं।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा निवासी गरिमा ने पहली बार वर्ष 2010 में मोहम्मद नाजिम को भाई मानते हुए राखी बांधी थी। इसके बाद से यह सिलसिला हर साल चला आ रहा है। मुस्लिम परिवार से होने के बावजूद नाजिम रक्षाबंधन के त्योहार को उल्लास के साथ मनाते हैं। पेशे से व्यापारी नाजिम रक्षाबंधन के दौरान अगर शहर से बाहर भी हों तो त्योहार के दिन वह हर हाल में लौटकर आ जाते हैं। उनका कहना है कि भाई-बहन के इस पवित्र त्योहार को वह किसी भी हाल में छोड़ नहीं सकते हैं। शहर से बाहर होने पर उन्हें पता रहता है कि रक्षाबंधन के दिन गरिमा उनका घर पर इंतजार कर रही होगी। वहीं गरिमा का कहना है कि भाई-बहन का रिश्ता संसार का सबसे पवित्र और खूबसूरत रिश्ता है। इस रिश्ते में धर्म और जाति बंधन के लिए कोई जगह नहीं है।
विज्ञापन

गरिमा ने शादी से पूर्व नाजिम को राखी बांधने की शुरुआत की थी। अब शादी होने के बाद भी वह हर साल रक्षाबंधन पर नाजिम को राखी बांधकर त्योहार मनाती हैं। दोनों के परिवार भी इस पवित्र त्योहार के माध्यम से एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। परिवार वालों का कहना है कि हमारा देश कई प्रकार के फूलों का बना गुलदस्ता है। त्योहार, संस्कृति और परंपराएं हमें एक दूसरे से जुड़ने का मौका देती हैं। धर्म और जाति के नाम पर भेदभाव करने की बजाय अगर हम मिलकर रहेंगे तभी देश और समाज तरक्की करेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed